Article

Akhilesh Yadav Attack: BJP पर तीखा वार, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

 26 May 2026

Akhilesh Yadav Attack: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने मंगलवार को BJP सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। लखनऊ में आयोजित Press Conference में उन्होंने कहा कि प्रदेश में Bulldozer कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है, बल्कि जाति और धर्म देखकर की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर फर्जी Encounter कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के खिलाफ है।


Akhilesh Yadav ने कहा कि राज्य में न्याय व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और आम लोगों का भरोसा लगातार टूट रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपनी ताकत का इस्तेमाल डर और दबाव बनाने के लिए कर रही है। सपा प्रमुख के मुताबिक, प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के बजाय सत्ता का भय पैदा किया जा रहा है।

Akhilesh Yadav Attack: हाथरस जैसी घटनाएं आज भी दोहराई जा रही हैं 

Press Conference के दौरान Akhilesh Yadav ने Hathras Incident का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 2020 में हाथरस की बेटी के साथ जो हुआ था, उसी तरह की घटनाएं आज भी देखने को मिल रही हैं। उनका कहना था कि सरकार न केवल घटनाओं को दबाने की कोशिश करती है, बल्कि अपने संसाधनों के दम पर सच्चाई को जनता तक पहुंचने से भी रोकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल केवल छवि बचाने के लिए किया जा रहा है। आंकड़ों और घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगातार तथ्यों को छिपाने का प्रयास करती रही है।

फर्जी एनकाउंटर सरकार की सोची-समझी रणनीति

Fake Encounter Allegation: सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फर्जी Encounter कोई नई बात नहीं रह गई है। उन्होंने हाल की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार और सामने आ रही खबरें इस ओर इशारा करती हैं कि कई मामलों में मुठभेड़ों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाता है।

Akhilesh Yadav ने आरोप लगाया कि प्रदेश में Encounter कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि वर्चस्व कायम करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां शासन मर्जी से काम करे और कार्रवाई का आधार निष्पक्ष जांच न होकर सत्ता की इच्छा बन जाए, वहां लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है। उनका कहना था कि जिस Encounter के पीछे मर्जी चले, समझो वह फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन अपनी सुविधानुसार कार्रवाई कर रहा है और इसका सबसे अधिक असर कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है।

एनकाउंटर से समाज में हिंसा की मानसिकता बढ़ती है

Akhilesh Yadav ने कहा कि किसी भी मुठभेड़ को सामान्य कानून व्यवस्था की कार्रवाई के रूप में देखा जाना चाहिए, लेकिन जब उसका राजनीतिक या Psychologist इस्तेमाल होने लगे, तब वह चिंता का विषय बन जाता है। उन्होंने कहा कि फर्जी Encounter समाज में हिंसा को सामान्य बनाने का काम करते हैं।

सपा प्रमुख के मुताबिक, ऐसी घटनाओं के जरिए लोगों के मन में डर और हिंसा की मानसिकता पैदा की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे हत्या जैसी घटनाओं को भी सही ठहराने की कोशिश होती है। उनका मानना है कि लोकतांत्रिक समाज में न्याय अदालतों के जरिए होना चाहिए, न कि बंदूक के दम पर। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता के Mental Software को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, ताकि लोग सवाल पूछने के बजाय डर में जीने लगें।

PDA को डराने की कोशिश कर रही है बीजेपी 

Bulldozer Action Debate: अखिलेश यादव ने दावा किया कि BJP सरकार Encounter और Bulldozer कार्रवाई के जरिए PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को डराने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन वर्गों को सामाजिक न्याय मिलना चाहिए, उन्हीं को निशाना बनाया जा रहा है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है। उनके मुताबिक, Bulldozer और Encounter अब प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि राजनीतिक हथियार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने लगती है, तब वह फर्जी Encounter जैसे रास्ते अपनाती है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

फर्जी एनकाउंटर से कानून व्यवस्था नहीं सुधरती 
Press Conference के अंत में Akhilesh Yadav ने कहा कि सरकार यह समझ ले कि डर और हिंसा से कानून व्यवस्था मजबूत नहीं होती। उन्होंने कहा कि फर्जी Encounter से अपराध कम होने के बजाय समाज में अविश्वास और तनाव बढ़ता है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी। सपा प्रमुख ने दोहराया कि संविधान और न्याय व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता, चाहे वह सरकार ही क्यों न हो।