
Article
डॉक्यूमेंट्री 'काली' - लोगों किया विरोध, निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दर्ज़ हुई FIR
13 Sep 2022

Kaali नाम की डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर 2 जुलाई को रीलीज़ हुई और फिर डॉक्यूमेंट्री 'काली' के ऊपर विवादों की बाढ़ भी आ गई। दरअसल 'काली' के पोस्टर में हिंदुओं की देवी मां काली के एक हाथ में सिगरेट तो दूसरे हाथ में LGBTQ का झंडा दिखाया गया है। इस पोस्टर से हिंदू समाज पर धर्म को लेकर भावनात्मक ठेस पहुंची है और जिससे डॉक्यूमेंट्री और पोस्टर लोगों के गुस्से की भेंट चढ़ गए।
'काली' के निर्माता लीना मणिमेकलाई को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग और पुलिस की FIR तक हो गई। दरअसल आपत्तिजनक पोस्टर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में डॉक्यूमेंट्री मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने के ज़ुर्म में मामला दर्ज़ किया।
तो वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्र के लिए फिल्म 'काली' की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में FIR दर्ज की गई।
जब से ये मुद्दा जनता के सामने तब इस पर बहुत लोगों और राजनेताओं की बहुत सी प्रतिक्रिया आ चुकी हैं। राजनीति अखाड़े से TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि "मेरे लिए काली, मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं और आपको अपनी देवी की कल्पना करने की आज़ादी है। कुछ जगहों पर देवी-देवताओं को व्हिस्की (शराब) अर्पित की जाती है और कुछ जगहों पर ये घोर पाप माना जाता है।"
जब से ये पोस्टर सोशल मीडिया पर आया है तभी लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और निर्माता लीना मणिमेकलाई को गिरफ़्तार कर लेना चाहिए, जैसे कई कारणों को देखते हुए इसकी शिकायत गृहमंत्री अमित शाह और पुलिस से की गई। फिर प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ऑफिस और होम मिनिस्ट्री विभाग में शिकायत दर्ज हो चुकी है।