Article
राजनाथ सिंह का बयान: भारत में ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ेंगी
13 Apr 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान लखनऊ में आयोजित बीजेपी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतों को लेकर स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में इन ईंधनों की कीमतें किसी भी स्थिति में नहीं बढ़ेंगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की मजबूत कूटनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय पहल की वजह से भारत इस वैश्विक संकट से पूरी तरह सुरक्षित है।
राजनाथ सिंह का बयान उन्होंने आगे बताया कि समझौते की चर्चा हो रही है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है और इसका अंत कब होगा, कहना कठिन है। फिर भी, भारतीय जहाजों का होर्मुज की खाड़ी से सुरक्षित गुजरना इस बात का प्रमाण है कि भारत के अमेरिका और ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं।
राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कई अन्य देशों में पेट्रोल और LPG की आपूर्ति संकट में है, लेकिन भारत में पेट्रोल डीज़ल के दाम और LPG की कीमत में स्थिरता बनी हुई है, कुछ लोगों ने झूठी सूचनाओं और होर्डिंग के जरिए दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का श्रेय देशवासियों के सहयोग और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता को दिया।
विकास की सराहना
राजनाथ सिंह ने लखनऊ के साथ अपने गहरे संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लखनऊवासियों से मिलना हमेशा सुखद अनुभव देता है और यह शहर उनके दिल में हमेशा बना रहेगा। उन्होंने पिछले 10-12 वर्षों में लखनऊ में हुए विकास की सराहना की और इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कार्यक्रम में कहा कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ में घर जैसा माहौल बना दिया है। उन्होंने शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान और यहां की संस्कृति को उत्कृष्ट बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहेंगी, चाहे वैश्विक संकट कितना भी गहरा क्यों न हो। उनका संदेश स्पष्ट है: देश की कूटनीति और जनता के सहयोग से भारत हमेशा सुरक्षित रहेगा, और गलत सूचनाओं का प्रभाव जनता पर नहीं पड़ेगा।
Read This Also:- ED ने बंगाल में पूर्व मंत्री के आवास पर की बड़ी छापेमारी
Read This Also:- ED ने बंगाल में पूर्व मंत्री के आवास पर की बड़ी छापेमारी