Article
PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया
06 Apr 2026
बीजेपी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘मां’ के समान बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक महत्व रखता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने उन्हें और लाखों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा का अवसर दिया है। PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और देशभर के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की।
मोदी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उन राज्यों का भी उल्लेख किया जहां इस समय चुनावी माहौल है। भाजपा स्थापना दिवस 2026 के मौके पर उन्होंने कहा कि वहां पार्टी के भीतर एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही कार्यशैली में भी बदलाव और नवीनता नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव सकारात्मक संकेत देता है और ऐसा प्रतीत होता है कि संगठन के भीतर नए विचारों और दृष्टिकोण ने जगह बनाई है।
संगठन और कार्यकर्ताओं का योगदान
प्रधानमंत्री ने भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसकी चमक सभी को दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और समर्पण छिपा है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा को वही समझ सकता है, जिसने पार्टी के संकल्पों के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित किया हो। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों ने ही भाजपा को एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित किया है।
वैचारिक आधार और संगठन निर्माण
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संघ के मार्गदर्शन में पार्टी को साफ नीयत और सुचिता के साथ राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने बताया कि शुरुआती वर्षों में संगठन की नीतियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया, और बाद के समय में भाजपा ने खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
प्रधानमंत्री का यह संदेश न केवल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा का भी संकेत देखने को मिला।
Read This Also:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम रैली, कांग्रेस पर तीखा हमला
Read This Also:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम रैली, कांग्रेस पर तीखा हमला