Article
असम चुनाव 2026: हिमंता बिस्वा सरमा बोले- 96-100 सीटें जीतेंगे
31 Mar 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी राज्य में सत्ता में वापस आएगी। उनके अनुसार, पार्टी 96-100 सीटों पर जीत हासिल करेगी, जबकि कांग्रेस को केवल 15-20 सीटें मिलेंगी। इसके अलावा यूडीएफ को 5-6 सीटें, रायजोर दल को 1-2 सीटें और एजीपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
असम की 126 विधानसभा सीटों पर इस बार मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, और मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका अहम होगी क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 तक है।
हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सहयोग से तय किए गए 31 प्रमुख वादों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं:
अवैध कब्जा हटाकर जमीन को असल मालिकों को वापस करना, विशेषकर बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा अतिक्रमित जमीन।
समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करना।
युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना।
सत्ता में आने पर तीन महीने में UCC लागू
CM सरमा ने स्पष्ट किया कि यदि बीजेपी सत्ता में लौटती है, तो तीन महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेदखल करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठ की समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक बांग्लादेश का अस्तित्व है।
पिछले चुनाव और NDA की स्थिति
असम में पिछले 10 साल से NDA की सरकार रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए (BJP-AGP-UPPL) ने 75 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 50 सीटों पर सफलता मिली थी। इस बार चुनाव एक ही चरण में आयोजित किया जा रहा है, जो पिछले तीन चरणों के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 64 सीटें है।
असम विधानसभा चुनाव इस बार राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सरमा के दावे और घोषणापत्र के वादों को लेकर मतदाताओं की नजरें तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।