Article

राहुल गाँधी के अयोध्या दौरे पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

 26 Mar 2026

राम नवमी के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तब ही मंदिर आता है जब भगवान का बुलावा होता है। और इसी अवसर पर राहुल गाँधी का अयोध्या दौरे पर बयान भी उन्होंने साझा किया कि जब राहुल को बुलावा मिलेगा, वे जरूर दर्शन करने आएंगे। मंदिर में दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत सुखद रहा।


राहुल गाँधी का अयोध्या दौरे पर बयान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर आप भगवान राम के दर्शन करने आते हैं तो हनुमान जी के दर्शन किए बिना यह अधूरा है। और इसी दौरान राहुल गाँधी का अयोध्या दौरे पर बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करता है। उनके अनुसार, धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है और इसे राजनीति या व्यापार के लिए कभी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

राम मंदिर निर्माण में योगदान

त्योहार के मौके पर उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र भी किया। दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का दान दिया था और हमेशा इस मामले में समर्थन में रहे हैं। साथ ही राहुल गांधी का राम मंदिर दौरा भी चर्चा में है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में सद्भाव बना रहे।

राहुल गांधी के दर्शन पर क्या कहा

जब मीडिया ने सवाल किया कि राहुल गांधी राम मंदिर कब आएंगे, तो दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया कि जब उन्हें बुलावा मिलेगा, तो वे जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक स्थलों पर जाता है। चाहे वह हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई या पारसी हो, हर व्यक्ति अपनी आस्था के मुताबिक धर्म का पालन करता है।

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हालात पर टिप्पणी 

दिग्विजय सिंह ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और इसके असर पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालात सबके सामने हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप और एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारों का उदाहरण देकर कहा कि यह आम लोगों की स्थिति को प्रभावित कर रहा है।

Read This Also:- पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट: SIR के बाद 76 लाख नाम हटाए