Article

स्मृति ईरानी, ​​WITT समिट 2026: डर ने कभी रोका नहीं

 24 Mar 2026

भारत, WITT शिखर सम्मेलन 2026: टीवी9 नेटवर्क के ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ समिट 2026 के दूसरे दिन आयोजित सत्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने जीवन, राजनीति और विपक्ष को लेकर बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जीवन को एक अवसर के रूप में देखा है और कभी भी फैसले लेने से डर महसूस नहीं किया।


 ​स्मृति ईरानी, WITT समिट 2026

स्मृति ईरानी WITT समिट 2026 के “क्योंकि स्मृति कभी हार नहीं मानती सत्र में ईरानी ने कहा कि डर व्यक्ति की संभावनाओं को सीमित कर देता है, लेकिन उनके जीवन में डर की कोई जगह नहीं रही। उन्होंने यह भी जोड़ा कि समय के साथ नए हालात और नए सांचे में ढलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

राहुल गांधी की छवि पर स्पष्ट रुख 


स्मृति ईरानी WITT समिट 2026 में स्मृति ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छवि को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि किसी भी एक राजनीतिक दल पर किसी नेता की छवि बनाने या बिगाड़ने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। उनके मुताबिक, राहुल गांधी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और जनता खुद उनके बारे में अपनी राय बना चुकी है।

हर चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण
 

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हर चुनाव समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे वह विधानसभा चुनाव हो, नगर निकाय चुनाव हो या दिल्ली का चुनाव—हर स्तर पर पार्टी पूरी गंभीरता से उतरती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आने के बाद से हर चुनाव को विशेष महत्व मिला है।

आगामी चुनावों को लेकर आत्मविश्वास 

देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों पर ईरानी ने भरोसा जताया। उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी तरह के परिणाम विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकते हैं। उनके अनुसार, बीजेपी ने कई बार असंभव को संभव करके दिखाया है।

बाबा रामदेव ने भी रखी अपनी बात

इस सम्मेलन में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी स्वास्थ्य, जीवनशैली और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें सर्दी नहीं लगती क्योंकि वे अपने शरीर को नियंत्रित करना जानते हैं। उनके मुताबिक, योग के जरिए कुछ ही मिनटों में शरीर को सक्रिय किया जा सकता है। 

रामदेव ने यह भी कहा कि उनके जीवन में किसी चीज को पाने की लालसा या खोने का डर नहीं है। उन्होंने अपनी सादगी भरी जीवनशैली का जिक्र करते हुए बताया कि वे चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करते और उनका जीवन पूरी तरह पारदर्शी है।

इस तरह WITT Summit 2026 के मंच पर राजनीति, आत्मविश्वास और जीवनशैली से जुड़े कई अहम संदेश सामने आए, जहां नेताओं ने अपने विचार खुलकर साझा किए।

Read This Also:- दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत खीर समारोह से, विकास का वादा