Article
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा को 27 सीटें मिलीं
23 Mar 2026
तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन की सीटों का वितरण: आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीटों का फाइनल बंटवारा कर दिया है। गठबंधन के तहत BJP 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल, 2026 को होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।
तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा को 27 सीटें मिलीं
चेन्नई में AIADMK मुख्यालय में हुई बैठक में BJP नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा AIADMK के प्रमुख पलानीस्वामी ने चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसमें आगामी तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा को 27 सीटें मिलीं, और बैठक में NDA के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें AIADMK महासचिव पलानीस्वामी, BJP के राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, PMK अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और AMMK महासचिव टीटीवी दिनाकरन शामिल थे।
बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देना था, जिससे NDA तमिलनाडु में अधिक प्रभावशाली चुनावी ताकत के रूप में उभर सके।
तमिलनाडु के मतदाता और विधानसभा का वर्तमान परिदृश्य
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.77 करोड़ पुरुष, 2.89 करोड़ महिला और 7,617 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है।
राज्य की राजनीति लंबे समय से DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है। यही वह राज्य है, जहां पिछले 60 वर्षों में बीजेपी या कांग्रेस ने कभी भी सत्ता नहीं संभाली है। लेकिन इस बार तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा को 27 सीटें मिलीं, और चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जिससे यह चुनाव और भी दिलचस्प माना जा रहा है।
बड़ी पार्टियों का परिदृश्य और नए खिलाड़ी की एंट्री
DMK और कांग्रेस का गठबंधन इस बार भी चुनाव में सक्रिय है। वहीं, बीजेपी ने AIADMK के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा सुपरस्टार विजय ने अपनी नई पार्टी, तमिलवासी कांगे्रस (TVK) के साथ चुनावी मैदान में कदम रखा है। इससे तमिलनाडु के चुनावी मुकाबले में नई बहसें और रणनीतियों का जन्म हुआ है।
पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में DMK ने एमके स्टालिन के नेतृत्व में 133 सीटें जीती थीं और राज्य की सत्ता में वापसी की थी। उस चुनाव में कांग्रेस को गठबंधन में 18 सीटें मिली थीं। वहीं, AIADMK और उसके गठबंधन को 66 सीटें मिली थीं। BJP, जो इस बार AIADMK के साथ गठबंधन में है, को पिछली बार केवल 4 सीटें मिली थीं।
इस बार का चुनाव तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण और नई पार्टियों की एंट्री के कारण बेहद रोमांचक होने वाला है। 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव और 4 मई को घोषित होने वाले नतीजे पूरे राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।
Read This Also:- KZC अध्यक्ष के यहां हमला, मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध
Read This Also:- KZC अध्यक्ष के यहां हमला, मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध