Article

KZC अध्यक्ष के यहां हमला, मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध

 23 Mar 2026

मणिपुर में पत्थरबाजी की खबर: मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में रविवार को भारी तनाव देखने को मिला, जब कुकी जो काउंसिल (KZC) के अध्यक्ष एच. थांगलेट के निवास पर भीड़ ने घुसने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर और हवा में गोलियां चलाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया।


मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध 

जानकारी के अनुसार, रविवार को एच. थांगलेट के घर में कथित तौर पर कुछ उग्रवादी छिपे होने की अफवाह फैल गई। मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध और सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर में भीड़ ने पथराव करते हुए अध्यक्ष के घर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आंसू गैस का प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया।

कुछ युवाओं के पुनः घर में घुसने के प्रयास पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और अध्यक्ष को थोड़ी राहत मिली।

रात को फिर हुआ तनाव 

रात में भीड़ ने एक बार फिर अध्यक्ष के घर में घुसने की कोशिश की। मणिपुर के युवाओं ने जताया विरोध, और स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने हवा में गोलियां चलाकर भीड़ को वहां से भगाया। यह घटना मणिपुर में पहले ही दिन हुई थी जब मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने मेईती और कुकी समुदायों के बीच विश्वास बहाली के प्रयास के तहत गुवाहाटी में नागरिक संस्था कुकी जो परिषद (KZC) के साथ बैठक की थी।

अन्य इलाके में प्रदर्शन और सुरक्षा 

अधिकारियों ने बताया कि तुइबोंग इलाके में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का उपयोग कर भीड़ को खदेड़ा और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।

मणिपुर में जातीय हिंसा का हाल 

मई 2023 से मणिपुर में मेईती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा ने 260 से अधिक लोगों की जान ली है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री सिंह के नेतृत्व में राज्य में लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ।

KZC के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक लगभग पौने दो घंटे चली और मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द्र और विश्वास बहाली बढ़ाना था।

Read This Also:- भारत में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी, 1,589 को वापस भेजा