Article

नासिक में ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार, SIT ने जांच तेज की

 21 Mar 2026

रूपाली पाटिल थोम्बरे का बयान: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कथित मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात, जो खुद को ‘कैप्टन’ बताते हैं, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शुरुआती शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच-CID की यूनिट 1 भी जांच में शामिल हुई। आरोपी पर आरोप है कि वह महिलाओं को उनके निजी समस्याओं का हल निकालने का वादा करके अपने ऑफिस बुलाता और फिर उनका यौन शोषण करता था।


ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार, SIT जांच तेज

महाराष्ट्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। और ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार के बाद SIT की अगुवाई तेज-तर्रार IPS अधिकारी तेजस्वी सातपुते कर रही हैं। जांच में डिजिटल फॉरेंसिक और फोन कॉल्स के माध्यम से तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आर्थिक लेन-देन, आरोपी के नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान की जा रही है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर फरार

इस मामले में ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार होने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर भी जांच के दायरे में आ गई हैं। उनके अशोक खरात के पैर छूते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे फरार बताई जा रही हैं। एनसीपी नेता और महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में उनके पद पर विवाद बढ़ गया है। वहीं, दूसरी महिला नेता रुपाली पाटिल थोम्ब्रे ने सोशल मीडिया पर चाकणकर पर तीखा हमला बोला और उनके फरार होने पर सवाल उठाए।

आरोपी की संपत्ति और ट्रस्ट की जांच

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खरात के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति हो सकती है। इसके अलावा, उनके द्वारा संचालित ‘शिवानिका ट्रस्ट’ भी नियमों के कथित उल्लंघनों के कारण जांच के दायरे में है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किस तरह कई राजनेता और अन्य लोग उनके ज्योतिष और भविष्यवाणी के दावों से प्रभावित होकर उनके संपर्क में आए।

कानूनी प्रावधान और गिरफ्तारी

35 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर अशोक खरात को गिरफ्तार किया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय प्रथाओं और काला जादू उन्मूलन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उनकी संपत्तियां नासिक के सिन्नर और अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले के शिरडी में भी बताई गई हैं।

सोशल मीडिया और राजनीतिक विवाद

इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में भी हलचल मची है। सांसद संजय राउत ने महिला आयोग की अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई नेताओं के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं।