Article

बिहार राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों से 2 दिन में जवाब

 19 Mar 2026

बिहार में कांग्रेस विधायक अनुपस्थित: बिहार में 16 मार्च 2026 को संपन्न राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की मतदान के दौरान अनुपस्थिति महागठबंधन के लिए महंगी साबित हुई। मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी), सुरेंद्र प्रसाद (बाल्मीकि नगर) और मनोज विश्वास (फारबिसगंज) ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया, जिसके कारण राजद के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा।


प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने इसे गंभीर मामला मानते हुए संबंधित विधायकों से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार राज्यसभा चुनाव
 

अनुशासन समिति के अनुसार, बिहार राज्यसभा चुनाव के मतदान के दिन विधायकों से लगातार मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो उन्होंने कॉल रिसीव की और न ही बाद में उनका फोन सक्रिय पाया गया। कपिल देव प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया कि इस घटना को पार्टी के लिए गंभीर माना गया है और सभी संबंधित विधायकों से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विधायकों का कहना: उम्मीदवार हमारे अनुसार नहीं था 

मीडिया से बातचीत में इन तीनों विधायकों ने कहा कि उन्होंने बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने निर्णय की जानकारी पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी थी। उनका यह भी कहना था कि महागठबंधन के उम्मीदवार उनके अनुसार नहीं थे, इसलिए उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लेना उचित समझा। साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी अगर उन्हें कार्रवाई के दायरे में लाती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

कांग्रेस की सख्त कार्रवाई की तैयारी 

कांग्रेस के बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि अनुशासन समिति इस मामले को गंभीरता से देख रही है। विधायकों से जवाब तलब कर पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में किसी भी मतदान या महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

कांग्रेस की सख्त कार्रवाई की तैयारी कांग्रेस के बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि अनुशासन समिति इस मामले को गंभीरता से देख रही है। विधायकों से जवाब तलब कर पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में किसी भी मतदान या महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

Read This Also:- दिल्ली सरकार की VIP नौकाओं के लिए टेंडर , यमुना निरीक्षण हेतु