Article
दिल्ली शराब नीति केस में बड़ा फैसला: कोर्ट से बरी होते ही भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, बोले– पूरा केस फर्जी
27 Feb 2026
दिल्ली की कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने CBI की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया और केजरीवाल, सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया। अदालत ने कहा कि चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं, जिनका साक्ष्यों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता।
कोर्ट में छलके आंसू, भावुक हुए अरविंद केजरीवाल
'AAP को खत्म करने की साजिश'
फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा पिछले कुछ सालों से बीजेपी जिस तरह से शराब घोटाले को लेकर हम पर आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पूरा केस ही फर्जी था। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP को खत्म करने के उद्देश्य से उसके शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया। पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया। हर चैनल पर हमें भ्रष्ट कहा गया। लेकिन आज सच्चाई सामने आ गई।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि उनके और सिसोदिया के खिलाफ लगाए गए आरोप टिकाऊ नहीं थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक मुकाबला काम के आधार पर होना चाहिए, न कि झूठे मामलों के जरिए।
संविधान पर गर्व, सत्य की जीत – सिसोदिया
Read This Also:- जेएनयू विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प: दिल्ली परिसर में छात्र घायल