Article
भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले
17 Feb 2026
सात मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई के फंसे होने की आशंका
राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से सात मजदूरों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। यह घटना खैरथल–तिजारा जिले के खुशखेड़ा–करोली औद्योगिक क्षेत्र में हुई। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
लीज पर गारमेंट यूनिट, अंदर चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस परिसर में आग लगी वह कागजों में एक गारमेंट फैक्ट्री के नाम पर लीज पर लिया गया था। लेकिन वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ, जिससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 20 से अधिक लोग काम कर रहे थे।
धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, कई मजदूर नहीं बच पाए
भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका होते ही कई मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 9 अंदर ही फंस गए। इनमें से सात की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल से कुछ जले हुए कंकाल भी बरामद किए गए हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर, जांच के आदेश
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारेख ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। जिला कलेक्टर आर्यिका शुक्ला सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के कामना की। भिवाड़ी में आज की आग दुर्घटना के चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल, प्रशासन की प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके के कारणों की जांच करना है। अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।
Read This Also:- नवजोत कौर सिद्धू: राहुल कुर्सी के लिए फिट नहीं।