Article

DNA से खुलासा, कलयुगी पिता ने मुंबई में महिला के साथ बलात्कार किया

 05 Feb 2026

आर्थिक राजधानी मुंबई से ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने एक 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार के आरोप में उसके सगे पिता को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और डीएनए रिपोर्ट में उसके पिता का मिलान भ्रूण के आनुवंशिक डेटा से हुआ।

मामला कैसे शुरू हुआ


मुंबई में महिला के बलात्कार की घटना सितंबर 2025 को सामने आई। जब पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में बेचैनी की शिकायत की थी। युवती बोल और सुन नहीं सकती, इसलिए उसने इशारों में बताया कि उसे पेट में कीड़े-रेंगने जैसा महसूस हो रहा है। इस बीच हालत बिगड़ते देख उसे शहर के कामा एन्ड अल्ब्लेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेडिकल जाँच के दौरान डॉक्टर दंग रह गए जब पता चला कि युवती पांच महीने की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मामले की जाँच शुरू कर दी थी।

मुंबई में महिला के बलात्कार केस की शुरुआत में पुलिस को भाषा और संचार की भारी समस्या का सामना करना पड़ा। पीड़िता के मूक–बधिर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाया था। हालांकि जब पुलिस ने पिता से मामले में पूछताछ की, तो उसने किसी भी यौन शोषण की बात से इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करने से भी मना कर दिया था।

DNA टेस्ट में खुलासा


मुंबई बलात्कार मामले में कॉउंसलिंग के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और इशारों में दो स्थानीय व्यक्तिओं की और इशारा किया था। जिसमें एक पुरुष और एक 17 वर्षीय किशोर को बलात्कार के आरोप में पहचाना गया। बाद में आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालाँकि मामले की गंभीरता हुए पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया।

पुलिस ने पिता समेत 17 संदिग्धों के डीएनए नमूने लिए, जिसके बाद 27 जनवरी को आई लैब रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट केवल पिता का डीएनए ही भ्रूण से मैच हुआ। पुलिस के अनुसार, यह घिनौना अपराध मार्च से सितंबर 2025 के बीच अंजाम दिया गया था।

पुलिस की कार्रवाई


मुंबई में महिला के बलात्कार केस की जाँच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी पिता ने अपनी दिव्यांग बेटी की लाचारी का फायदा उठाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले ने समाज के उस कुरूप चेहरे को सामने ला दिया है। जहां एक रक्षक ही भक्षक बन गया। फ़िलहाल पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी गहन जाँच कर रही है।

Read This Also:- संसद बजट सत्र चौथा दिन: लोकसभा में ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।