Article
थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन
11 Dec 2025
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की साँस हमेशा के लिए थम गई। इस त्रासदी से जुड़े आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आगे के मुकदमे के लिए दोनों भाईयों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीते दिन दोनों भाईयों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया और दोनों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिससे पहले ही थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की जांच के लिए दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
7 दिसंबर को लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाइलैंड चले गए
गोवा के अरपोरा में हुई अग्निकांड के तुरंत बाद भारत छोड़कर दोनों भाई थाइलैंड की राजधानी फुकेट रवाना हो गए। गोवा पुलिस की जाँच से यह ज़ाहिर होता है कि जब तक आपतकालीन टीमें घटना स्थल पहुँच कर स्थिति संभाल रही थी तब तक वे लोग थाईलैंड के लिए फरार हो चुके थे। इसके बाद घटना की जांच के लिए सीबीआई के निर्देश पर इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया। जिसके बाद थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार हुए हैं।
घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की प्रतिक्रिया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की घोषणा की। सावंत ने गोवा पुलिस को त्रासदी की जांच रिपोर्ट आठ दिन के भीतर तैयार करने के लिए कहा। साथ ही ऐसे तमाम मनोरंजन वाले जगह पर सुरक्षा ऑडिट को सख्ती से लागू करने के लिए कहा।
लूथरा ब्रदर्स क्राइम केस के बारे में क्या है उनके वकील की दलील
जांच में अधिकारियों का कहना है कि 7 दिसंबर को अग्निकांड की रात 1:17 मिनट पर मेक माय ट्रिप से दोनों भाईयों ने थाईलैंड की राजधानी फुकेट के लिए इंडिगो की फ्लाइट बुक की थी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था।
लूथरा ब्रदर्स अपराध मामला संभाल रहे उनके वकील ने सफाई देते हुए कहा है कि “लूथरा भाई देश छोड़कर नहीं भागे हैं बल्कि व्यापार के सिलसिले में थाइलैंड गए हैं। उनकी फ्लाइट पहले से बुक थी।” साथ ही उनका कहना है “वह नाइटक्लब के लाइसेंसधारी हैं, मालिक नहीं। क्लब का दैनिक संचालन कर्मचारियों द्वारा किया जाता है इसलिए दोनों भाई इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।”
थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी के अलावा 5 अन्य आरोपी गिरफ़्तार
बता दें कि गोवा नाइटक्लब अग्निकांड की जांच प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा गठित 3 सदस्यीय टीम कर रही है। थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स के गिरफ्तारी के अलावा अब तक हादसे से जुड़े 5 अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनमें क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल हैं। वहीं भरत कोहली और अजय गुप्ता की गिरफ़्तारी दिल्ली से हुई है। अजय गुप्ता जिन्हें गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई और बाकी आरोपियों को 6 दिन की कस्टडी में रखा गया है।
Read This Also:- शिव सेना से होगा मुंबई मेयर चुनाव? महायुति में खटपट की अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब