Article

गोवा नाइटक्लब में भीषण आग, हरवर्ष की चेतावनी फ़िर भी कार्रवाई नहीं

 10 Dec 2025

गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' में शनिवार आधी रात के आसपास भीषण आग लग गई। यह घटना रात लगभग 11 बजे हुई। उस वक़्त क्लब में 150 से ज़्यादा पर्यटक मौजूद थे। गोवा नाइटक्लब में भीषण आग हादसे के बाद अधिकारियों ने यह अंदेशा जताया कि बर्च नाइट क्लब के रसोईघर में गैस सिलेंडर विस्फोट से यह हादसा हुआ। लेकिन गोवा पुलिस और अग्निशमन सेवा निदेशालय के तहत की गई प्रारंभिक जाँच में यह खुलासा हुआ कि कार्यक्रम के दौरान लकड़ी की छत पर बिजली के पटाखे गिरने से आग लगी। कई लोग बेसमेंट में फंस गए और 25 लोगों की सांसे हमेशा के लिए दब गई।

गोवा नाइटक्लब में भीषण आग के कारण का एक मुख्य कारण उसके निर्माण में बांस जैसी ज्वलनशील सामग्री का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल था, जिससे आग तेज़ी से फैल गई। नाइट क्लब जो एक बैकटावर क्षेत्र में चल रहा था। जिसमें प्रवेश और निकास के रास्ते दुर्लभ थे। वेंटीलेशन इतनी दयनीय अवस्था में था कि आग बुझाने का कोई दूसरा रास्ता ही नहीं बचा। नाइट क्लब जहाँ था वहाँ फायर ब्रिगेड का पहुँचना ही संभव न हो सका।

बर्च नाइटक्लब में आग के मामले में अब तक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भारत कोहली शामिल हैं।

गोवा पुलिस ने मालिकों के थाईलैंड भाग जाने के बारे में क्या कहा?


रविवार शाम को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीओआई) के माध्यम से लूथरा बंधुओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। "मुंबई स्थित आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया गया और पता चला कि दोनों आरोपियों ने 7 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे, यानि क़रीब आधी रात के आसपास हुई घटना के तुरंत बाद, 6E 1073 उड़ान (नई दिल्ली से फुकेत) पकड़ी थी।

पुलिस ने सोमवार को गोवा नाइटक्लब में भीषण आग मामले में एक कर्मचारी भरत कोहली को दिल्ली में हिरासत में लिया। उसे पूछताछ के लिए गोवा ले जाया गया।

राज्य की भाजपा सरकार ने भारत के कई शहरों में स्थित लोकप्रिय उच्च-स्तरीय रेस्टोरेंट और बार की श्रृंखला, रोमियो लेन पर भी कार्रवाई की। गोवा के वागाटोर और अस्सागाओ में एक बीच शैक और एक अन्य क्लब के अलावा, उनकी दो संपत्तियों को कथित तौर पर सील कर दिया गया है।

इंटरपोल ने लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ जारी किया ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’


पुलिस ने सोमवार को बताया कि गोवा नाइटक्लब में भीषण आग के आरोपी सौरभ लूथरा और उनके भाई गौरव, जो गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक हैं। गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ रविवार को लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कराने के बाद सीबीआइ ने इंटरपोल के माध्यम से थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर दोनों भाइयों के बारे में जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इंटरपोल ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी किया है।

उसके बाद उन्हें थाईलैंड के फुकेत हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान देखा गया था। घटना के समय वह दिल्ली में थे। इससे ज़ाहिर है कि वे पुलिस की गिरफ़्त से बच रहे हैं।

गोवा नाइट क्लब को अवैध बताकर सरकार ने चलवाया बुलडोजर


गोवा के वागाटोर बीच स्थित अवैध बर्च नाइट क्लब रोमियो लेन के आग में 25 लोगों की मौत के बाद मंगलवार को ध्वस्त कर दिया गया। गोवा पर्यटन विभाग ने गोवा नाइटक्लब में भीषण आग से हुए मौत के बाद नाइट क्लब रोमियो लेन को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि वागाटोर समुद्र तट पर स्थित यह क्लब अवैध था। पर्यटन विभाग की जमीन पर बनाया गया था। अधिकारी ने कहा कि क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्श शनिवार आधी रात हादसे के बाद से ही फरार हैं।

गोवा नाइट क्लब का को-ओनर अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार


अजय क्लब के सह मालिक हैं जो दिल्ली के निवासी हैं। अजय गुप्ता और उनके भाई राजेश गुप्ता ने क्लब में सौरभ लूथरा के साथ साझेदारी में निवेश किया था। पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उनके निवास पर नहीं मिलने पर गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया। हालांकि एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने बताया कि वो नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का केवल पार्टनर है।

दरअसल कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गोवा पुलिस से यह सवाल किया था कि ‘जीएस हॉस्पिटैलिटी अर्पोरा एलएलपी’ में कुल तीन निदेशक - सौरभलूथरा, गौरव लूथरा और अजय गुप्ता शामिल हैं। उसके बाद से गोवा पुलिस ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है - “अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों से कानून के नियमों के अनुसार सख्ती से निपटा जा रहा है। जांच प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ रही है।”

Read This Also:-  दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंडिगो संकट पर सरकार को लगाई फटकार..