
Article
ब्रिटिश युवती से दुष्कर्म और छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
15 Sep 2025

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद वह भारत आई थी, जहां एक युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, पीड़िता ने एक अन्य व्यक्ति पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, भारत आने का बनाया प्लान
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। बातचीत के बाद युवक ने उसे भारत आने के लिए राजी कर लिया। युवती ने दिल्ली के महिपालपुर इलाके में होटल का कमरा भी खुद ही बुक करवाया था। मंगलवार को जब वह युवक से मिलने होटल पहुंची, तो पहले तो सब सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद ही युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, जिसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।
ब्रिटिश युवती ने रेप के साथ-साथ होटल के ही एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह मदद के लिए होटल के रिसेप्शन तक पहुंची, लेकिन जब वह लिफ्ट से वापस अपने कमरे में जा रही थी, तो एक अन्य युवक ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की।
दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की किसी घटना को अंजाम दिया है या नहीं।
Read This Also:- ‘60,000 हत्याएं, 25,000 बलात्कार के केस, पिछले 20 सालों के नीतीश राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई’- तेजस्वी यादव
Read This Also:- ‘60,000 हत्याएं, 25,000 बलात्कार के केस, पिछले 20 सालों के नीतीश राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई’- तेजस्वी यादव