Article
भ्रष्टाचार पर CBI की सख्ती, दिल्ली में परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार
04 Nov 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के जाने के बाद पहली बार सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़े छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर तक घूसखोरी में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ की गई है।
'6 नंबर की पुलिस' के नाम से कुख्यात ट्रांसपोर्ट अधिकारी
दिल्ली में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को आमतौर पर ‘6 नंबर की पुलिस’ कहा जाता है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये अधिकारी अवैध वसूली में लिप्त हैं और घूसखोरी के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। मिल रही सूचनाओं के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और इन अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार के आरोपों पर पहले से उठते रहे हैं सवाल
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट दिल्ली सरकार के अधीन आता है और इस पर भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कई बार इस विभाग में घूसखोरी के आरोप लगा चुके हैं और इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। हालांकि, अब सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ जारी है, जिससे घूसखोरी के इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
Read This Also:- संसद में गूंजी जया बच्चन की आवाज, बोलीं- "बॉलीवुड को खत्म करने की साजिश?"
Read This Also:- संसद में गूंजी जया बच्चन की आवाज, बोलीं- "बॉलीवुड को खत्म करने की साजिश?"