Article

AAP सांसद संजय सिंह की एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया: 'जल्द ही सही परिणाम सामने आएगा'

 13 Nov 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर एग्जिट पोल यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटों में गिरावट हो सकती है। ऐसे में, एग्जिट पोल आप के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहे हैं। इस पर अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


जब संजय सिंह से पूछा गया कि एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने और आप के पिछड़ने के संकेत मिल रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "रिजल्ट आने में ज्यादा समय नहीं बचा है, दो दिन में दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। तब देख लीजिएगा क्या होता है।" संजय सिंह ने यह भी भरोसा जताया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली के लिए की गई जनकल्याणकारी घोषणाओं का असर चुनाव परिणामों पर साफ दिखेगा।

AAP को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा


संजय सिंह ने एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा, "मसाज और स्पा चलाने वाली कंपनियां जब एग्जिट पोल करने लगे, तो आप समझ सकते हैं कि ये पोल कितने सच्चे हो सकते हैं। अब असली सच 8 फरवरी को सामने आएगा।" उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा और अरविंद केजरीवाल की सरकार एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी।

संजय सिंह ने बीजेपी पर भी हमला करते हुए कहा, "बीजेपी का पूरा प्रचार अभियान निगेटिव था। उन्होंने महिलाओं को गालियाँ दीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मारपीट की, और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गालियाँ दीं। बीजेपी ने न तो बिजली-पानी, न शिक्षा, न स्वास्थ्य पर बात की, तो उनकी जीत कैसे संभव हो सकती है?" संजय सिंह ने यह भी कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की 'महिला सम्मान योजना' का पार्टी को इस चुनाव में फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं से 2100 रुपये के लिए फॉर्म भरवाए हैं, जिससे उन्हें उम्मीद है कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएंगे।

Read This Also:- AAP के खिलाफ Exit Poll के नतीज़े, BJP को कई सीटों पर बढ़त, केजरीवाल की जीत अधर में