Article

16,300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को कैबिनेट से मंजूरी, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

 04 Dec 2025

आम बजट से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार को दो अहम फैसलों को मंजूरी दी गई, जिससे किसानों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और अन्य उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कैबिनेट ने 16,300 करोड़ रुपये के नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन को स्वीकृति दी, जिससे खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी।

इथेनॉल की कीमतों में संशोधन, किसानों को मिलेगा लाभ


कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने इथेनॉल की खरीद की संशोधित कीमतों को मंजूरी दे दी है। ये नई दरें 1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेंगी। सरकार के इस कदम से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। कैबिनेट के फैसले के तहत C-Heavy Molasses (CHM) से उत्पादित इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत को 56.58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इस फैसले से:

✔ किसानों की आय में वृद्धि होगी 
✔ देश की कच्चे तेल पर निर्भरता घटेगी
✔ विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद मिलेगी

सरकार का इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम (EBPP) ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस फैसले से न केवल एग्री सेक्टर बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Read This Also:- Delhi Polls: फड़नवीस ने केजरीवाल पर यमुना विवाद को लेकर साधा निशाना, कहा- 'कैबिनेट के साथ डूब जाएं'