Article
Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के शव बरामद
04 Feb 2026
बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित इन जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक बड़ा अभियान चल रहा है।
गुरुवार को सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, और दक्षिण बीजापुर के घने जंगलों में सुबह करीब 9 बजे गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सली बड़ी बैठक कर रहे थे, जिसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हार्डकोर नक्सली शामिल थे। इसमें इनामी नक्सली भी शामिल थे। सुरक्षाबलों को इलाके की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर इस मुठभेड़ को अंजाम दिया गया। घना जंगल होने की वजह से नक्सली वहां से भाग नहीं सके। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
पुलिस अधिकारी मुठभेड़ के विस्तृत विवरण को साझा करेंगे, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह जानकारी जवानों के वापस लौटने और सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरी तरह से सामने आएगी। शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबल फिर से सर्चिंग पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, यह अभियान जारी है। इस क्षेत्र में तीन जिलों के करीब 1500 से ज्यादा जवानों ने पूरी तरह से इलाके को घेर रखा है, ताकि नक्सलियों की कोई भी गतिविधि रोक दी जा सके।
Read This Also:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 को मार गिराया
Read This Also:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 को मार गिराया