Article
सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, केजरीवाल का बयान, कहा- 'खबर सुनकर...'
06 Feb 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है। केजरीवाल ने कहा, "यह खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं सैफ अली खान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में उनके परिवार को साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।"
क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात उनके ही घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना उनकी मुंबई स्थित आलीशान घर में हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की ओर से उनकी स्थिति स्थिर है, हालांकि उनकी स्वास्थ्य पर करीब से निगरानी रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान का ऑपरेशन किया गया है, जिसमें उनके घावों से लगभग तीन इंच लंबी एक नुकीली चीज भी निकाली गई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि स्क्वायड डॉग की मदद से सैफ के अपार्टमेंट में छानबीन की गई, जहां जांच के दौरान यह पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा था। घटना उस समय शुरू हुई जब घर की नौकरानी और उस अज्ञात शख्स के बीच बहस हुई। सैफ अली खान ने जब बीच-बचाव कर उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो अचानक उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच सैफ के घर में उनके कुछ पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने शुरू की जाँच, चोरी की जताई जा रही आशंका
बांद्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। आधी रात को जब यह हमला हुआ, उस समय सैफ अली खान अपने घर में अकेले थे। पुलिस ने बताया कि अभिनेता को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया है, और उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया था या वे हाथापाई में घायल हुए थे। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद उस अज्ञात चोर और सैफ अली खान की मेड के बीच हुआ था। जब चोरी करने के इरादे से घर में घुसा चोर उनके सामने आया, तो सैफ अली खान ने उसे रोका और फिर उस व्यक्ति ने उन्हें लहूलुहान कर दिया।
सैफ अली खान का बांद्रा में स्थित आलीशान तीन बेडरूम वाला अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर में सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। फिलहाल, सैफ अली खान के घायल होने के कारण उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग भी रुक गई है। उनके चाहने वाले उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Read This Also:- Delhi Poll: केजरीवाल की जाट समुदाय को OBC सूची में शामिल करने की मांग पर आयोग का खंडन, भाजपा ने उठाए सवाल
Read This Also:- Delhi Poll: केजरीवाल की जाट समुदाय को OBC सूची में शामिल करने की मांग पर आयोग का खंडन, भाजपा ने उठाए सवाल