Article
Delhi Polls: CM आतिशी की संपत्ति का खुलासा, लाखों की मालकिन, असली नाम भी आया सामने
19 Feb 2026
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है, और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज (14 जनवरी 2025) कालका जी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव आयोग को प्रस्तुत हलफनामे से उनकी संपत्ति की पूरी जानकारी सामने आई है। आतिशी ने अपने वित्तीय मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी कुल संपत्ति 76.93 लाख रुपये है।
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में आतिशी ने अपनी आय भी विस्तार से बताई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में उनकी आय 3,41,045 रुपये थी। 2020-21 में उनकी आय 4,09,080 रुपये, 2021-22 में 5,58,450 रुपये, 2022-23 में 4,72,680 रुपये, और वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी आय 9,62,860 रुपये तक पहुंच गई।
आतिशी के पास 30,000 रुपये नकद हैं, जबकि उनके असबीआई खाते में 19,93,512 रुपये जमा हैं। इसके अतिरिक्त, उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट में 32,85,459 रुपये हैं। ICICI बैंक में उनके नाम पर 15,10,790 रुपये जमा हैं, और इस खाते में 7,53,613 रुपये की एफडी भी मौजूद हैं। ICICI बैंक की कालकाजी शाखा में उनके चुनावी खाते के तहत 20,000 रुपये भी दिखाए गए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के नाम पर 10 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है। एफिडेविट में उनकी संपत्ति की कुल जानकारी देते हुए कहा गया है कि उनके पास कुल 76,93,374.98 रुपये की संपत्ति है। एफिडेविट में यह भी बताया गया है कि उनके पास कोई चल संपत्ति यानी प्रॉपर्टी नहीं है, न ही उनका कोई खुद का घर है, और ना ही कृषि योग्य भूमि है। इसके साथ ही उन्होंने हलफनामे में यह भी उल्लेख किया है कि उनके पास कोई कार नहीं है।
Read This Also:- Delhi Polls: AAP का भोजपुरी गीत-पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने का नया कदम
Read This Also:- Delhi Polls: AAP का भोजपुरी गीत-पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने का नया कदम