Article
मार्क जकरबर्ग पर भारी पड़ेगी गलत जानकारी, संसदीय समिति करेगी मेटा को समन
19 Feb 2026
फेसबुक के फाउंडर और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संसदीय समिति मेटा, फेसबुक की पैरेंट कंपनी को समन करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी आईटी और कम्युनिकेशन मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष, निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट के जरिए साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुद्दे पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "हमारी समिति मेटा को इस गलत जानकारी के लिए बुलाएगी। किसी भी लोकतांत्रिक देश में गलत सूचना से देश की छवि खराब होती है। इस गलती के लिए भारतीय संसद और जनता से उस संस्था को माफी मांगनी होगी।"
Read This Also:- तेलंगाना में BRS नेता नजरबंद, केटी रामा राव पर भ्रष्टाचार के आरोप और कौशिक रेड्डी गिरफ़्तार