Article
Delhi Polls: AAP सरकार का आयुष्मान भारत योजना को लेकर विरोध- 'हमारी योजनाएं कमजोर होंगी'
20 Feb 2026
दिल्ली चुनावों के बीच केंद्र की आयुष्मान भारत योजनाएक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने इस योजना का विरोध करते हुए एक बार फिर हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। AAP सरकार का तर्क है कि दिल्ली आरोग्य कोष (DAK) योजना, आयुष्मान भारत योजना की तुलना में अधिक प्रभावी और लाभकारी है। दिल्ली के सभी भाजपा सांसदों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें AAP सरकार से केंद्र की योजना को दिल्ली में लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
Read This Also:- Delhi Polls: रिठाला में मकर संक्रांति मनाने पहुंचे राहुल गांधी, पूर्वांचली मतदाताओं से की मुलाकात