Article
संजय राउत की कांग्रेस को सलाह – NDA की दरियादिली से आपको भी सबक लेना चाहिए
02 Mar 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक की प्रासंगिकता पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। इस गठबंधन में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया ब्लॉक के गठन के उद्देश्य पर विस्तार से बात की और कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कुछ सीखने की सलाह भी दी। संजय राउत ने उन दिनों को याद किया जब उनकी पार्टी, शिवसेना, बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का गठन लोकसभा चुनावों के लिए हुआ था, लेकिन इसे आगे भी बनाए रखना चाहिए। उन्होंने दिल्ली जैसे चुनावी केंद्र शासित प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर यह गठबंधन वहां भी मजबूत होता, तो बेहतर होता।
Read This Also:- कर्नाटक में सत्ता बदलाव की चर्चा तेज, कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों को चेताया-सार्वजनिक बयानबाजी से बचें