Article
Delhi Poll: पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा का नामांकन दाखिल करने का रास्ता साफ, 15 जनवरी को करेंगे नामांकन
10 Mar 2026
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के पटपड़गंज विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान को एक नई गति मिली है। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में चुनाव आयोग से मुलाकात की, जहां अवध ओझा के वोट ट्रांसफर के संबंध में महत्वपूर्ण बातचीत की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
Read This Also:- "संसद का मूल कार्य सरकार को जवाबदेह बनाना", उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बयान