Article
देश भर में कोरोना वायरस जैसे HMPV के 15 मामले: असम में 10 महीने का बच्चा संक्रमित
13 Mar 2026
देश भर में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के मामले अब तेजी से सामने आ रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में इसके केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं, अब नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम में भी इस वायरस का एक मामला सामने आया है। असम के डिब्रूगढ़ में 10 महीने के एक बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस मौसम में असम में पहला मामला है। अधिकारियों ने शनिवार को इस केस की जानकारी दी।
असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज जारी अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को चार दिन पहले सर्दी से जुड़े लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि लाहौल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से परीक्षण के नतीजे मिलने के बाद एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक नियमित जांच थी, जिसके दौरान एचएमपीवी संक्रमण का पता चला। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है और कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।’’
2014 से लगातार मिल रहे मामले लाहोवाल (डिब्रूगढ़) स्थित आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत बोरकाकोटी ने कहा, ‘‘2014 से अब तक डिब्रूगढ़ जिले में एचएमपीवी के कुल 110 मामले सामने आए हैं। यह इस मौसम का पहला मामला है, और इसका पता हर साल चलता रहता है।’’
एचएमपीवी से कैसे बचें सर्दियों में किसी भी वायरस का प्रकोप तेजी से फैलता है, क्योंकि इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। एचएमपीवी जैसे वायरस से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। सुबह जल्दी उठकर योग करें, पौष्टिक डाइट लें, तला भुना खाने से बचें, पर्याप्त नींद लें और दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं। हाथों को बार-बार धोएं और सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति मास्क पहनें। हैंड सैनेटाइजर का भी नियमित इस्तेमाल करें।
Read This Also:- Manipur: असम राइफल्स के कैंप पर हमला, ग्रामीणों ने कैंप को आग के हवाले किया, तनाव बढ़ा
Read This Also:- Manipur: असम राइफल्स के कैंप पर हमला, ग्रामीणों ने कैंप को आग के हवाले किया, तनाव बढ़ा