Article
Delhi Polls: कुंभ की तर्ज पर यमुना के किनारे छठ महापर्व मनाने का वादा, कांग्रेस ने चला ‘पूर्वांचल कार्ड’
25 Mar 2026
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) से लेकर विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी तक, सभी राजनीतिक दल चुनावी वादों के साथ जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से पूर्वांचल के वोटर्स का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, और इन्हें लुभाने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि दिल्ली में यमुना के किनारे महाकुंभ की तर्ज पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस पर जोर देते हुए कहा है कि दिल्ली के पूर्वांचल वोटर्स के लिए यमुना किनारे छठ पूजा महापर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, कांग्रेस ने यह भी ऐलान किया है कि दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर एक जिला गठित किया जाएगा।
Read This Also:- Delhi Polls: चुनाव प्रचार में तेज हुआ पोस्टर वॉर, AAP ने औवेसी समेत BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना