Article
Bihar के Gopalganj में दिन-दहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा पर उठे सवाल
27 Mar 2026
बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक स्कूल के शिक्षक को दिन-दहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या उचकागांव के प्रमुख के पिता और शिक्षक अरविंद यादव के साथ हुई। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर झिरवा टोला गांव के पास हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, अरविंद यादव अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और करीब से चार से पांच गोलियां उन पर चला दीं।
Read This Also:- बिहार में ‘DK टैक्स’ के जरिए प्रशासनिक वसूली का खेल, तेजस्वी यादव ने खोला राज