Article
Delhi Election: केजरीवाल का दावा- ‘नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत के लिए फर्ज़ी वोट बनवाए जा रहे!’
03 Apr 2026
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली सीट पर एक बड़ा चुनावी स्कैम चल रहा है, और उनकी शिकायत के आधार पर उन्होंने यह मांग की कि प्रवेश वर्मा को आगामी चुनाव में हिस्सा लेने से रोका जाए।
Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के प्रचार में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, महिलाओं को जोड़ने की कोशिश