Article
शंभू बॉर्डर पर किसान ने आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
07 Apr 2026
शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इसी बीच, आज एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान रेशम सिंह तरनतारन जिले के पहुविंड गांव के रहने वाले हैं। एक किसान नेता तेजबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेशम सिंह इस बात से नाराज थे कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीनों से चल रहे आंदोलन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
Read This Also:- शंभू सीमा पर Farmer Protest के बीच रेशम सिंह की आत्महत्या, केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल