Article

बेंगलुरु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में HMPV वायरस की एंट्री, सात मामले हो चुके हैं रिपोर्ट

 16 Apr 2026

बेंगलुरु और गुजरात में HMPV वायरस के मामले सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र में भी इसकी एंट्री हो गई है। नागपुर में दो बच्चों की HMPV टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये बच्चे खांसी और बुखार के लक्षणों के साथ रामदासपेठ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। नागपुर में 3 जनवरी को निजी अस्पताल में 7 साल के बच्चे और 14 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही देश भर में HMPV के कुल सात मामले सामने आ चुके हैं।


महाराष्ट्र से पहले HMPV के दो मामले बेंगलुरु में, एक अहमदाबाद में और दो चेन्नई में रिपोर्ट किए गए थे। महाराष्ट्र सरकार की स्वास्थ्य विभाग की टीम वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है और खांसी, बुखार और गले में खराश जैसी बीमारियों के मरीजों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही वायरस के संबंध में गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी।

HMPV वायरस क्या है?


HMPV वायरस को पहली बार 2001 में नीदरलैंड में पहचाना गया था। यह एक मौसमी वायरस है, जो आमतौर पर सर्दी और गर्मी के शुरुआती दिनों में ज्यादा प्रभावी होता है। इसके लक्षण फ्लू और आरएसवी से मिलते-जुलते हैं। 3 जनवरी को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने चीन में HMPV वायरस के मामलों पर चिंता न करने की सलाह दी है। वे कह रहे हैं कि सावधानियों का पालन किया जा रहा है और डर पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं"


स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में कहा, "हालात की समीक्षा के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशकीय की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई। देश की स्वास्थ्य प्रणाली और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।"

Read This Also:- तिब्बत में 6 सिलसिलेवार भूकंप, 53 लोगों की मौत, 62 घायल, मकानों को हुआ भारी नुकसान, मची तबाही