Article

नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप, भारत के तीन राज्यों में झटके महसूस किए गए

 16 Apr 2026

आज सुबह नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। USGS Earthquakes के अनुसार, यह झटके नेपाल के लोबुचे से 93 किमी उत्तर-पूर्व में आए। भारतीय समयानुसार सुबह 06:35:16 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। भूकंप का असर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किया गया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

भारत के इन राज्यों में महसूस हुए झटके


नेपाल के भूकंप का असर भारत के बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भी महसूस किया गया। बिहार के मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सिवान, अररिया, सुपौल और मुजफ्फरपुर में सुबह करीब 6:40 बजे झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि धरती करीब पांच सेकंड तक हिलती रही। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले में खड़े हो गए।

नेपाल में लगातार तीसरी बार भूकंप साल 2025 की शुरुआत में नेपाल में यह तीसरी बार भूकंप आया है। 3 जनवरी 2025: कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप। 2 जनवरी 2025: सिंधुपालचौक जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप। 7 जनवरी 2025: आज सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप। हालांकि, नेपाल में फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग भूकंप के बाद खुले में नजर आए।

भूकंप क्यों आता है?


भूकंप पृथ्वी के भीतर होने वाली प्लेट्स की हलचल के कारण आता है।