Article

Delhi Polls: महिला विरोधी टिप्पणी पर भड़की अलका लांबा, BJP की माफी को बताया दबाव का नतीजा

 29 Apr 2026

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हुए इसे "नीच राजनीति का उदाहरण" बताया। उन्होंने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। अलका लांबा ने कहा, "महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की भाषा, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से हो, निंदनीय है। यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। रमेश बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव पहले ही हार चुके हैं और भाजपा के दबाव में माफी मांगने पर मजबूर हुए हैं।"


 रमेश बिधूड़ी ने रविवार को एक जनसभा में आतिशी के नाम और परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, "आतिशी, जो पहले मार्लेना थीं, अब सिंह बन गई हैं। उन्होंने अपना पिता भी बदल लिया है।"

अरविंद केजरीवाल और आप का जवाब


इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गाली दे रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं इस अपमान का बदला लेंगी और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देंगी। यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के संदर्भ में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे।" 

इस बयान पर आलोचना के बाद बिधूड़ी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी लालू यादव की पुराने बयानों के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा, "लालू यादव ने कांग्रेस सरकार के दौरान इसी तरह की टिप्पणी की थी। अगर मेरी बात से किसी की भावना आहत हुई है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।" अलका लांबा ने कहा, "महिला विरोधी इस तरह की टिप्पणियां समाज और राजनीति दोनों के लिए शर्मनाक हैं। ऐसे बयानों को न केवल राजनीतिक दलों बल्कि समाज के हर वर्ग द्वारा सख्ती से खारिज किया जाना चाहिए।"

Read This Also:- पार्टी और संघ की सहमति में रुकावट: BJP का अगला अध्यक्ष कौन?