Article
लद्दाख और ब्रह्मपुत्र पर चीन की गतिविधियाँ: भारत ने उठाया बड़ा सवाल
04 May 2026
पड़ोसी देश चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से बाज नहीं आ रहा और भारतीय क्षेत्र पर कब्जे की कोशिशें लगातार जारी रखे हुए है। हाल ही में, चीन ने लद्दाख के निकट स्थित एक क्षेत्र में दो नए काउंटियों का निर्माण शुरू किया है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय लद्दाख क्षेत्र में भी पड़ रहा है। इन घटनाओं पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल, चीनी सरकारी मीडिया एजेंसी शिन्हुआ ने 27 दिसंबर को खबर दी थी कि उत्तर-पश्चिमी चीन के झिजियांग उइगर क्षेत्र की सरकार ने दो नए काउंटियां, हेआन और हेकांग, बनाने का ऐलान किया है। इनमें से कुछ क्षेत्र लद्दाख में भी शामिल हो रहे हैं, जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।
Read This Also:- चीन का उइगर मुस्लिमों के खिलाफ 'हिटलर' जैसा रवैया, इस्लामी तालीम देने वाली महिला को बच्चों समेत 17 साल की कठोर सजा