Article
"पूछताछ के नाम पर 15 घंटे की प्रताड़ना, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर उठाए सवाल"
08 May 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एजेंसी के पूछताछ के तरीकों को "अमानवीय" और "अहंकारी" करार दिया। हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार से लगातार 15 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार किए जाने पर कोर्ट ने एजेंसी की तीखी आलोचना की। सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल थे, ने कहा कि किसी व्यक्ति को बिना किसी ब्रेक के इतने लंबे समय तक बयान देने के लिए मजबूर करना बेहद चौंकाने वाला है। यह न केवल अमानवीय है, बल्कि व्यक्ति की गरिमा का भी उल्लंघन करता है।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा
Read This Also:- 2025 में सुप्रीम कोर्ट में तीन नए चीफ जस्टिस, जानें किसने निभाया सबसे लंबा कार्यकाल!