Article

2024 में नई दिल्ली, 2022 में UP: AAP नेता संजय सिंह के पंजीकरण पर BJP का दावा

 22 May 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि संजय सिंह और उनकी पत्नी, दोनों ने अलग-अलग जगहों पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करा रखा है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस मामले को उठाते हुए इसे "गंभीर चुनावी उल्लंघन और आपराधिक कृत्य" करार दिया है।  भाजपा ने पहले संजय सिंह की पत्नी पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आरोप लगाया था। अब संजय सिंह पर भी दिल्ली के हरिनगर, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मतदाता होने का आरोप लगाया गया है।


अमित मालवीय का खुलासा:


हलफनामे का विरोधाभास-
  • 2018 में राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में संजय सिंह ने खुद को दिल्ली के हरिनगर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता बताया था। 
  • 2022 में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में संजय सिंह और उनकी पत्नी का नाम दर्ज पाया गया।
2024 के लोकसभा चुनाव-
  • 2024 में, संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।
  • भाजपा का दावा है कि संजय सिंह का नाम नई दिल्ली और तिलक नगर, दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है।

भाजपा ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग


अमित मालवीय ने इस संदर्भ में कहा-

  • "अगर संजय सिंह 2018 में हरिनगर में पंजीकृत थे, तो उनका नाम 2022 में उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए था।" 
  • उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय सिंह ने 2024 में राज्यसभा नामांकन के दौरान तिलक नगर को अपनी मतदाता सूची का हिस्सा बताया, जबकि उसी समय नई दिल्ली में भी उनका नाम दर्ज था।
मालवीय ने चुनाव आयोग और उपराष्ट्रपति से इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की।

Read This Also:- बीजेपी का तीखा हमला: 'चुनावी हिंदू' केजरीवाल को 'भूल भुलैया' स्टाइल में दिखाकर किया बड़ा दावा