Article

CWC Meeting: 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा', संगठन किया जाएगा मज़बूत

 17 Jun 2026

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के ऐतिहासिक बेलगावी अधिवेशन में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और 'संविधान बचाने' के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। 26 दिसंबर को हुई इस विस्तारित बैठक में 132 सदस्य मौजूद थे और करीब 4 घंटे चली इस 'नव सत्याग्रह बैठक' में 50 नेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी दी।


'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' और 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान


 बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' की शुरुआत करेगी। यह यात्रा पूरे देश में गांव-गांव और कस्बे-कस्बे जाएगी और संविधान से जुड़े अहम मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी। यह यात्रा 26 जनवरी 2026 तक चलेगी और कांग्रेस के सभी नेता इसमें भाग लेंगे। इसके साथ ही, 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान की घोषणा की गई। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर 2024 को बेलगावी रैली से होगी और इसका समापन 26 जनवरी 2025 को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मस्थान महू, मध्य प्रदेश में होगा। इस दौरान हर राज्य, जिले और ब्लॉक स्तर पर रैलियां और मार्च आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने 2025 को 'संगठन का वर्ष' घोषित करते हुए 'संगठन सृजन कार्यक्रम' चलाने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम ब्लॉक, मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा, ताकि संगठन को मजबूती मिले। अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 2000 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

महात्मा गांधी के पथ पर और संविधान बचाने का संकल्प


महात्मा गांधी के पथ पर और संविधान बचाने का संकल्प बैठक में पारित प्रस्तावों में कांग्रेस ने महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को याद किया। पार्टी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में 1924 में बेलगावी में हुए 39वें कांग्रेस अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मनाने की बात कही। कांग्रेस ने संविधान को कमजोर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की और केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा संसद में डॉ. आंबेडकर का कथित अपमान करने पर माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग दोहराई।     

बैठक में कहा गया कि संविधान को आजादी के बाद से अब तक के सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान को कमजोर करने की कोशिश में दशकों से लगे हुए हैं। जयराम रमेश ने जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा, “संविधान के निर्माण में डॉ. आंबेडकर का योगदान अतुलनीय है।”

Read This Also:- Dr. Manmohan Singh: आर्थिक सुधारों के जनक ने दुनिया को कहा अलविदा, PM मोदी और राहुल गांधी ने किया शोक व्यक्त