Article

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

 17 Jun 2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है।

डॉ. मनमोहन सिंह अपनी सादगी, ईमानदारी और उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अतुलनीय योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी विरासत और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

2004 से 2014 के बीच रहे PM


मनमोहन सिंह 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में भी काम किया है, जब देश में व्यापक आर्थिक सुधार हुए थे।

सिंह का जन्म 1932 में एक ऐसे क्षेत्र में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उन्हें नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान एलपीजी (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) सुधारों के प्रमुख वास्तुकार के रूप में श्रेय दिया जाता है।

1991 के ऐतिहासिक बजट के 30 साल पूरा होने के मौके पर मनमोहन सिंह ने था कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर आगे का रास्ता उस वक्त की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में एक राष्ट्र के तौर पर भारत को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करना होगा।

Read This Also:- Dr. Manmohan Singh के निधन पर वैश्विक नेताओं की श्रद्धांजलि: ओबामा और मर्केल ने साझा की यादें