Article

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, RJD के 12 नेता NDA के संपर्क में

 17 Jun 2026

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और एनडीए गठबंधन के सहयोगी, जीतन राम मांझी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के करीब 12 नेता एनडीए के संपर्क में हैं और बहुत जल्द वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा और इस मुद्दे पर किसी भी पार्टी के बीच मनमुटाव नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, "आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।"


सीएम नीतीश कुमार के बारे में मांझी ने कहा कि वह बिहार को बहुत अच्छे से चला रहे हैं। वहीं, जब तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह बयानबाजी करते रहते हैं। मांझी ने तेजस्वी यादव को भविष्यवक्ता न मानने की बात भी कही।

सीएम नीतीश कुमार के लिए आखिरी चुनाव होगा 2025 में


इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया। उनका कहना था कि यह सीएम नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव होगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि जनता अब यह समझ चुकी है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की दिशा ठीक नहीं है, और 2025 में जनता उन्हें जवाब देगी। हालांकि, नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि यह फैसला राजद ही करेगा, और इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

Read This Also:- Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, RJD के 12 नेता NDA के संपर्क में