Article
दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में बड़ा उलटफेर, 11 अधिकारीयों को सौपी गयी नई जिम्मेदारी
17 Jun 2026
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार को कुल 11 अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश दिए। इसमें तीन जिलों के DCP और चार ADCP का तबादला किया गया है। इस आदेश को गृह विभाग ने जारी किया है, जिसमें उपराज्यपाल के द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों पर तत्काल प्रभाव से ये स्थानांतरण किए गए हैं। अधिकारियों का स्थानांतरण दिल्ली पुलिस के भीतर विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सक्षम बनाने का प्रयास किया गया है।
- अभिषेक धानिया (2012 बैच के आईपीएस) को पहले उत्तर-पश्चिम जिले के DCP पद से हटाकर अब पूर्वी जिले का DCP नियुक्त किया गया है।
- अपूर्वा गुप्ता (2013 बैच की आईपीएस) को पूर्वी जिले के DCP पद से हटाकर DCP क्राइम का पद सौंपा गया है।
- भीष्म सिंह (2012 बैच के आईपीएस) को DCP क्राइम से हटाकर उत्तर-पश्चिम जिले का DCP बना दिया गया है।
- राकेश पावेरिया (2012 बैच के आईपीएस) का तबादला उत्तर-पूर्व जिले के DCP से हेडक्वाटर के DCP पद पर कर दिया गया है।
- आशीष कुमार मिश्रा (2013 बैच के आईपीएस), जो पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में एडिशनल DCP थे, उन्हें अब उत्तर-पूर्व जिले का DCP नियुक्त किया गया है।
- नेहा यादव (2015 बैच की आईपीएस) को शाहदरा जिले का एडिशनल DCP बनाया गया है, जबकि उनकी पहले की रोहिणी जिले में पोस्टिंग को रद्द कर दिया गया है।
- संध्या स्वामी (2016 बैच की आईपीएस) को उत्तर-पश्चिम जिले के एडिशनल DCP से हटाकर अब उन्हें DCP ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- विष्णु कुमार (2019 बैच की आईपीएस) को शाहदरा जिले के एडिशनल DCP पद से हटाकर अब रोहिणी जिले का एडिशनल DCP बनाया गया है।
- सुबोध कुमार गोस्वामी (DANIPS 2010) को उत्तर-पूर्व जिले के एडिशनल DCP पद से हटा कर उन्हें DAP (दिल्ली सशस्त्र पुलिस) 8वीं बटालियन का DCP बना दिया गया है।
- संदीप लाम्बा (DANIPS 2011) को नॉर्थ-ईस्ट जिले का एडिशनल DCP नियुक्त किया गया है।
- मनीष जोरवाल (DANIPS 2014) को स्पेशल सेल के एसीपी पद से हटाकर नॉर्थ-वेस्ट जिले के एडिशनल DCP की नई जिम्मेदारी दी गई है।
Read This Also:- Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, RJD के 12 नेता NDA के संपर्क में