Article
BJP नेता अमित मालवीय का आरोप- रेवंत रेड्डी सरकार टॉलीवुड पर बना रही दबाव
23 Jun 2026
हैदराबाद में एक थिएटर के बाहर हुई भगदड़ और उसमें एक महिला की मौत के बाद टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस जारी है। अब यह मुद्दा राजनीतिक रंग भी ले चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री, यानी टॉलीवुड को निशाना बना रही है। उनका कहना था कि तेलुगु फिल्म स्टार्स और निर्माता मुख्यमंत्री के नियंत्रण में आने और उनसे पैसे की वसूली के प्रयासों को नाकाम कर चुके हैं।
भाजपा नेता का आरोप: रेवंत रेड्डी कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री को दबाव में
Read This Also:- CWC की बैठक में ‘बैनर’ बना विवाद, नक़्शे में से PoK और अक्साई चीन ग़ायब, BJP - ‘नई मुस्लिम लीग कांग्रेस!’