Article
"अगर नीतीश कुमार साथ आएंगे, तो स्वागत है": RJD विधायक भाई वीरेंद्र की प्रतिक्रिया
23 Jun 2026
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में नीतीश कुमार के साथ भविष्य में संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है और कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह बयान खास है क्योंकि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और राज्य की सियासत में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाई वीरेंद्र ने कहा, "राजनीति परिस्थितियों का खेल है। हो सकता है बिहार में फिर से खेला हो जाए। अगर नीतीश कुमार सांप्रदायिक शक्तियों को छोड़कर हमारे साथ आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।" उनके इस बयान ने राज्य में सियासी हलचल को बढ़ा दिया है, क्योंकि पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार का बीजेपी से गठबंधन बना हुआ है।
नीतीश कुमार का बयान और तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया
बिहार की सियासत में बदलाव की संभावना
Read This Also:- नीतीश कुमार की सरकार के फैसलों में कोई भूमिका नहीं रह गई, निजी स्वार्थ आगे- BPSC के मुद्दे पर तेजस्वी