Article

Chennai: अन्ना यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रा का यौन उत्पीड़न, एक शख्स गिरफ़्तार

 25 Jun 2026

चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने मेल (पुरुष) दोस्त के साथ थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।


चेन्नई पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक महिला छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर को ये घटना जब हुई तब छात्रा अपने मेल दोस्त के साथ थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ने कथित तौर पर छात्रा और उसके पुरुष दोस्त का वीडियो शूट कर लिया था और उन्हें ब्लैकमेल किया। इसके साथ ही संदिग्ध ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।