संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। जिस शख्स ने खुद को आग लगाई है वो बुरी तरह झुलसा गया है।
गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। हालाँकि शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया शख्स यूपी के बागपत का रहने वाला है। उसका नाम जितेंद्र है। उसने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ आम लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया है। ऐसा लग रहा है कि यह मामला बागपत में आपसी रंजिश का है, जिसके चलते शख्स ने खुद को आग लगा ली है।
डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा- यूपी के बागपत निवासी जितेंद्र नाम के एक शख्स ने रेल भवन चौराहे पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस कांस्टेबलों ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई। जांच में पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले के कारण परेशान थी। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब क्रिसमस और नए साल को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार गस्त कर रही हैं। वाहनों की सघन तलाशी भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, जितेंद्र 90 फीसदी जल चुका है। घटना के बाद घटनास्थल से जो फुटेज सामने आई हैं, उसमें शख्स के जूते, बैग और अन्य सामान आग से जलते हुए नजर आ रहे हैं। बुरी तरह से झुलसे जितेंद्र का इलाज जारी है। इस बीच, यह सवाल उठ रहे हैं कि जब क्रिसमस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, तो आरोपी जितेंद्र पेट्रोल लेकर रेल भवन के गोल चक्कर तक कैसे पहुंचा और उसने यह खतरनाक कदम उठाया।