Article

कजाकिस्तान में क्रैश हुआ यात्री विमान, सवार थे 100 से अधिक लोग

 25 Jun 2026

बुधवार को कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एक यात्री विमान क्रैश हो गया, जिसमें 100 से अधिक लोग सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यात्री इस हादसे में जीवित बचे हैं। मंत्रालय ने बताया कि इमरजेंसी सर्विसेज दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को तेजी से जमीन की ओर गिरते हुए देखा जा सकता है। 


कुछ ही सेकंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और धमाके की आवाज के बाद आग और धुएं का गुबार हवा में उठता दिखाई देता है। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, विमान का संचालन अज़रबैजान एयरलाइंस द्वारा किया जा रहा था। यह विमान रूस के चेचन्या स्थित ग्रोज़नी के लिए बाकू से उड़ान भर रहा था, लेकिन ग्रोज़नी में कोहरे के कारण इसका मार्ग बदल दिया गया। 

हालांकि, अज़रबैजान एयरलाइंस ने अभी तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कजाख मीडिया के मुताबिक, विमान में 105 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों या नुकसान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग इस दुर्घटना में जीवित बच गए हैं।

Read This Also:- झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर उपद्रव, यात्रियों का गुस्सा फूटा, तोड़फोड़ और पथराव