Article

तुर्किए में भयंकर फैक्ट्री धमाका, 12 लोगों की मौत, कई घायल

 01 Jul 2026

तुर्की में एक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तुर्की के बालीकेसिर प्रांत के कारेसी इलाके में स्थित ZSR एम्युनिशन प्रोडक्शन फैक्ट्री में हुआ। प्रांत के गवर्नर इस्माइल उस्ताउग्लु के अनुसार, धमाके में 12 नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई, जिससे कई लोगों की जान गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच एजेंसियां घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस साल विनाशकारी भूकंप का सामना भी कर चुका है


यह हादसा तुर्की के लिए एक और झटका है, क्योंकि इस साल फरवरी में तुर्की ने एक विनाशकारी भूकंप का सामना किया था। 6 फरवरी को गाजियांटेप क्षेत्र में आए भूकंप ने 45,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी, और तुर्की को करीब 104 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था। इस भूकंप के कारण तुर्की की भूमि तीन मीटर तक खिसक गई, जो इस वर्ष की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक थी।

Read This Also:-  वक्फ संशोधन पर चर्चा तेज़: JPC 26-27 दिसंबर को राज्यों के प्रतिनिधियों से लेगी सुझाव