Article
चंडीगढ़ नगर निगम में कांग्रेस और BJP पार्षदों के बीच हाथापाई, आंबेडकर मुद्दे पर हुआ हंगामा
01 Jul 2026
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक के दौरान मंगलवार को कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और नारेबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीआर आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में यह हंगामा हुआ। चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद बीजेपी के पार्षदों ने जवाबी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेहरू के समय में आंबेडकर का अपमान किया था। इस दौरान कुछ पार्षदों ने अनिल मसीह को 'वोट चोर' कहा, जबकि मसीह ने वेल में आकर कहा कि राहुल गांधी भी जमानत पर बाहर हैं।
पहले भी हुआ था विवाद
Read This Also:- चुनाव प्रक्रिया में बदलाव पर कांग्रेस का एतराज, नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका