Article

ममता बनर्जी ने दिया हरियाणा की BJP सरकार को समर्थन, जानिए पूरा मामला !

 03 Aug 2023

नूंह हिंसा पर ममता ने क्यों दिया खट्टर का साथ - 

नूंह हिंसा (Nuh Violence) के बाद चारों ओर से घिरे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को बंगाल सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का साथ मिला है। दरअसल मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि "पुलिस हर आदमी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती है?" ममता दीदी ने खट्टर के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल सही है। लेकिन सीएम मनोहर लाल खट्टर जहां नूंह हिंसा को लेकर विपक्ष के निशाने पर थे वहीं इस बीच बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनका समर्थन किया है। खट्टर ने हरियाणा की आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस सभी की सुरक्षा कैसे कर सकती है? सीएम के इस बयान के बाद विपक्ष इसकी आलोचना करने लगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर मनोहर लाल खट्टर का सपोर्ट करती हूं, कि वाकई पुलिस महकमा कैसे हर आदमी की सुरक्षा कर सकता है। दरअसल हाल ही में बंगाल पंचायत चुनाव (Bengal Panchayat Election) के दौरान हिंसा को लेकर ममता विपक्ष के निशाने पर थीं।


ममता और CM खट्टर

 

मोनू मानेसर पर खट्टर ने तोड़ी चुप्पी -

नूंह हिंसा पर घिरे होने के बीच मोनू मानेसर (Monu Manesar) पर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुप्पी तोड़ी दी। खट्टर ने कहा कि जहां तक मोनू मानेसर का सवाल है तो उस पर राजस्थान में केस दर्ज हैं, मैं तो राजस्थान (Rajasthan) की सरकार से पूछना चाहता हूं कि वे कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। हमसे यानि हरियाणा सरकार से मोनू मानेसर को लेकर जो भी मदद चाहिए, हम करने के लिए पूर्णरूप से तैयार हैं। नूंह हिंसा को लेकर सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य में जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई विद्रोह (दंगा) फैलाने वाले आरोपियों से ही की जाएगी, जिसके बाद एक बार माना जा रहा है कि क्या वाकई सीएम खट्टर हरियाणा में यूपी का योगी (बुलडोज़र) मॉडल (Bulldozer Model) लागू करेंगे। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सीएम खट्टर के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि "हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की हर संभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड (Nasir-Junaid Murder Case) के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली। जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।" 


 ममता ने फिर केंद्र पर किया हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ममता दीदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यही कहती है कि यहां-यहां पर राज्य का कर्ज बढ़ रहा है। वे अपने कर्ज में वृद्धि के बारे में कभी नहीं बोलते हैं। इतनी सारी विकास परियोजनाएं लागू करने के बाद हमारे ऊपर कर्जा बढ़ा है। हम पर कर्ज़ का बोझ है, लेकिन वे हमें कभी जवाब नहीं देते हैं।



यह भी पढ़ें - मणिपुर के मुद्दे पर I.N.D.I.A गठबंधन के सदस्यों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन !